गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Nov-2023 05:26 PM
By First Bihar
PATNA: नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज हो गयी। इस मौके पर बादशाह इंडस्ट्रीज ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। धूप अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से आस्था के इस महापर्व छठ के मौके पर छठ वर्तियों के बीच 1751 सूप में पूजन सामग्री वितरित किया गया।
इस मौके पर राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी, सुमित कुमार सिंह,विधान पार्षद संजय गांधी, ललन सर्राफ, रविन्द्र कुमार,संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, नीतिन नवीन,अति पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष नविन आर्या, खाद्य आयोग के अध्यक्ष विधानंद विकल, पूर्व पार्षद रणवीर नन्दन, आसिफ कमाल, छोटू सिंह, ओम प्रकश सेतु, सुषमा साहु, अनजुम आरा, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, रणजीत सिंह छाबड़ा, गुरमेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, राजु गुप्ता,राजीव कुमार (बुल्लू जी) एवं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद्, लायन क्लब फैवरिट श्री गुरुसिंह सभा गोबिन्द नगर चितकोहरा एवं समाजसेवियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनबीर सिंह, स्वर्ण सिंह ने बताया कि पिछले 15 साल से लगातार आस्था के इस महापर्व पर छठ वर्तियों के बीच पूजन सामग्री का वितरित किया जा रहा है। इस बार भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया है। खासकर इस महान पर्व पर पूरे देश एवं बिहार वासियों से सरदार जगजीवन सिंह ने हाथ जोड़कर विनती किया कि हम सब मिलकर संकल्प लें कि एक पेड़ अवश्य लगाएंगे जिससे जल का संरक्षण हो सके।
हमलोगों के जीवन में जल बहुत जरूरी है जल है तो जीवन है जल संरक्षण के लिए हरियाली बहुत जरूरी है और हरियाली के लिए एक पेड़ लगाना जरूरी है। बादशाह अगरबत्ती की ओर से यह संदेश दिया गया है कि "जीते जी रक्त दान , मृत्युपरांत अंग दान" करें। छठ मईया से बिहार की दिन-दुनी, रात चौगुनी तरक्की की कामना बादशाह इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने की।
