ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Home / news / नागरिकता बिल को लेकर अब नीतीश पर नरेन्द्र हुए हमलावर, कहा- सिद्धांतों से...

नागरिकता बिल को लेकर अब नीतीश पर नरेन्द्र हुए हमलावर, कहा- सिद्धांतों से कर लिया है कम्प्रोमाइज

11-Dec-2019 01:04 PM

PATNA :बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह ने अपनी ही सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर सवाल खड़ा करते हुए नागरिकता बिल का समर्थन नहीं करने की नसीहत दी है। 

पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह ने हमलवार अंदाज में नीतीश कुमार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता से ज्यादा उन्हें अपनी खुशी प्यारी है। इसलिए उन्होनें अपने सिद्धांतों से कम्प्रोमाइज कर लिया है। उन्होनें कहा कि हम नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि राज्य सभा मैं इस बिल को नहीं पास करवाएं क्योंकि बीजेपी जाति धर्म का कार्ड खेलकर बहुमत हासिल करना चाहती है।नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी भी समय है अगर नीतीश कुमार राज्यसभा में नागरिकता बिल का विरोध करते हैं तो ये जेपी-लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नागरिकता संशोधन विधेयक पर केन्द्र सरकार का समर्थन कर सीएम नीतीश कुमार चौतरफा घिरते दिख रहे हैं। पार्टी के अंदर ही विरोध का सिलसिला बढ़ते चला जा रहा है। अब नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता बिल की कॉपी फाड़ी साथ ही प्रदर्शनकारियों ने जेडीयू कार्यालय में तोड़-फोड़ की।

पार्टी के उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी के इस फैसले को निराशाजनक बताया है।प्रशांत किशोर ने ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने भी बिल के समर्थन पर पुनर्विचार की मांग की है।