पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत
07-Jul-2021 04:04 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: जिले के भभुआ में नगर परिषद अध्यक्ष के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। कुल 24 मत में से 14 मत पाकर जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी को नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। नगर परिषद की अध्यक्ष रहते उर्मिला देवी का कोरोना सें निधन हो गया था। जिसके कारण नगर परिषद अध्यक्ष का सीट खाली हो गया था। आज समाहरणालय सभागार में भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला के नेतृत्व में उप चुनाव करायी गयी।
आज हुए वोटिंग में कुल 24 मत पड़े थे। जिसमें जैनेंद्र को 14 मत मिले। इसके साथ ही जैनेंद्र कुमार आर्य उर्फ जॉनी भभुआ नगर परिषद के नए अध्यक्ष बनाए गये। भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला देवी की कोरोना से मौत के बाद यह सीट खाली थी। इसे लेकर आज वोटिंग हुई जिसमें दो उम्मीदवार खड़े थे। जैनेंद्र कुमार आर्य को 14 मत पड़े वही विजय सिंह को 10 मत पड़े।
भभुआ नगर परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जैनेंद्र कुमार ने बताया कि वे जीत का श्रेय भभुआ की जनता और वार्ड पार्षद को देते हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले भी नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भभुआ के विकास के लिए कई कार्य किए। अब वे अधूरे पड़े कामों को पूरा करेंगे। यही उनकी प्राथमिकता भी होगी।