ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी की पत्नी और बहू दोनों की हार, जनता ने नकार दिया

नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी की पत्नी और बहू दोनों की हार, जनता ने नकार दिया

20-Dec-2022 04:42 PM

BAGAHA : नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद भीष्म सहनी ने अपनी पत्नी और बहू दोनों को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन इन दोनों की हार हुई है।


दरअसल, बगहा नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी भीष्म साहनी अपनी साख बचाने में विफल हो गए हैं। भीष्म सहनी की पत्नी वार्ड 35 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी जबकि उनकी पुत्रवधू रिंकी देवी अध्यक्ष पद की रेस में थीं। लेकिन मतदाताओं ने परिवारवाद को नकारते हुए दोनों से किनारा कर लिया। नगर निकाय चुनाव में एमएलसी की पुत्रवधू रिंकी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। रिंकी देवी को कुल 4149 वोट मिला है जबकि जरीना खातून को 16538 मत प्राप्त हुए हैं। सभापति पद की उम्मीदवार पुष्पा देवी ने 21538 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की है।


वहीं वार्ड जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी की पत्नी गोदावरी देवी भी वार्ड सदस्य की चुनावी रेस में तीसरे स्थान पर रहीं। यहां मदन यादव 565 वोट के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं 380 वोट से दूसरे नंबर पर तेज प्रताप सहनी रहे। जबकि एमएलसी की पत्नी गोदावरी देवी को मात्र 290 वोट मिले हैं। भीष्म सहनी विधान पार्षद के साथ जदयू के जिला अध्यक्ष भी हैं। वही हाल ही में पार्टी ने उन्हें एक समिति का सभापति भी बनाया है। बता दें कि निकाय चुनाव में जदयू नेता पर पद का दुरुपयोग कर नगर परिषद चुनाव को प्रभावित करने का भी आरोप लगा था।