बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
19-Jun-2020 09:38 AM
JAMSHEDPUR :रेड जोन से आए एक शख्स को होम क्वारंटाइन के दौरान घर जाकर शेविंग करना एक नाई को महंगा पड़ गया. उस शख्स में संक्रमण की पुष्टी होने के बाद नाई की भी जांच कराई गई थी और वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है. नाई ने प्रशासन को बताया कि उसने 70 लोगों की शेविंग की है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन तोड़ने वाले शख्स और घर जाकर शेविंग करने वाले नाई पर मामला दर्ज कर लिया है.
मामला पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा इलाके की है. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया शख्स दो जून को दिल्ली से इलाज कराकर घर लौटा था. जिसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था. लेकिन उसने इसका पालन नहीं किया और घर में ही दाढ़ी बनाने के लिए नाई को बुला लिया, नाई ने भी यह जानते हुए घर जाकर दाढ़ी बनाई कि वह व्यक्ति बाहर से आया है.
कुछ ही दिनों बाद तबियत बिगड़ने पर उस शख्स का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद नाई का भी सैंपल लिया गया, जिसमें वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद से बागबेड़ा के सीपी टोला और प्रधान टोला में खलबली मच गई है. नाई के कॉन्टैक्ट में आए 14 लोगों की पहचान कर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. बाकी लोगों की पहचान की जा रही है. सभी का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है.