ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar News : नदी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में...

Bihar News : नदी में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

06-Oct-2024 03:23 PM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, मामले में सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही इस मामले में पुलिस के तरफ से कुछ कहा जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत केगरजौल गांव के वार्ड संख्या 3 वाया नदी में नहाने के दौरान एक 40 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। ख़बर के मुताबिक़ महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर पंचायत के पहाड़पुर गांव के वार्ड संख्या 08 के स्व शिवजी ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र नरेश शर्मा के नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। फर्नीचर का काम से परिवार का गुजर बसर होता था। जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त उक्त नदी किनारे कुछ लोग बैठ कर आपस में बातें कर रहे थे। मृतक जैसे ही गहरे पानी में गया लोगों के शोर मचाने पर कुछ युवक नदी में छलांग लगा कर युवक को बाहर निकाला लेकीन तबतक डूबे हुए युवक की मौत हो चुकी थी। 


इधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय मुखिया संजीत राय ने पुलिस को सूचना दिए तो घटना स्थल पर महुआ पुलिस और डायल 112 की पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने में जुट गए। मृतक के पत्नी चुनचुन देवी का रो रो होकर बुरा हाल हैं ।वहीं मृतक के चार बच्चे थे दो लड़का और दो लड़की इसमें एक बड़ी बच्ची की शादी हो चुकी है। घटना स्थल पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।