मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
28-Jan-2024 06:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये हैं तो वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 8 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के मंडपम में आयोजित शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
दिल्ली से खास तौर पर पटना शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई दी वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनका स्वागत किया। दोनों नेता जब सोफा पर बैठे थे तब जेपी नड्डा के पास चिराग पासवान भी बैठे हुए थे। इस दौरान जेपी नड्डा से नीतीश की नजदीकियां और चिराग के साथ दूरियां कैमरे में कैद हुई। चिराग पासवान भी नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने आये हुए थे। इससे पहले चिराग ने कहा था कि नीतीश से उनकी नीतिगत लड़ाई जारी रहेगी। जब नीतियां बदलेगी प्रधानमंत्री की सोच आएगी तब ना। अब बिहार में एनडीए की सरकार बनी है प्रधानमंत्री की सोच को जोड़ा जाएगा। एनडीए मजबूत हो हम यही चाहते हैं।