ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / नड्डा के बाद राकेश टिकैत का तीन दिवसीय बिहार दौरा, RJD विधायक के...

नड्डा के बाद राकेश टिकैत का तीन दिवसीय बिहार दौरा, RJD विधायक के इलाके में किसानों की सभा को करेंगे संबोधित

06-Oct-2023 09:59 AM

By First Bihar

PATNA : देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल के नेता अपनी चुनावी रणनीति को अमली जामा पहनाने में जुट गए हैं। एक तरफ बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी केंद्र के नेताओं को बुलाकर पटना में बड़ा सम्मेलन कर रही है तो दूसरी तरफ अब महागठबंधन की सरकार ने भी दुर्गा पूजा के बाद चुनाव प्रचार में जुटने की बात कह रही है। इस बीच अब जो जानकारी निकाल कर सामने आई है उसके मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार जल्द ही चौथा कृषि रोड मैप लाने वाली है। इसका उद्घाटन 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। वहीं इससे पहले किसानों के नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस बीच राकेश टिकैत 7 अक्टूबर को RJD के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के क्षेत्र रामगढ़ के सिसौढ़ा और रोहतास के मलिया बाग में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। 8 को कैमूर के भभुआ में उनका कार्यक्रम है। मसोई में टिकैत किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में टिकैत की सभा है।


सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। सुधाकर सिंह ने लिखा है कि- सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि किसानों की इस बहुमूल्य लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दें। सुधाकर सिंह कहते हैं कि किसानों से जुड़ा सवाल वे पहले भी उठाते रहे हैं। बिहार में मंडी कानून लागू करने, जमीन के सवाल और अनाज का उचित मूल्य दिए जाने के सवाल पर राकेश टिकैत आ रहे हैं। यह सवाल न तो सत्ता पक्ष, न विपक्ष, न राजनीतिक का है, यह सवाल किसानों के जीवन-मरण का सवाल है।