अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
10-Sep-2020 05:48 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के बड़े नेताओं का बिहार आना शुरू हो गया है। पार्टी पूरी तरह से चुनाव के मोड में हैं और लंबे वक्त तक वर्चुअल मोड में रहने के बाद एक्चुअल मोड में है। कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस कल बिहार आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इन दोनों बड़े नेताओं के बिहार दौरे को अहम माना जा रहा है।
जेपी नड्डा और देवेन्द्र फडणवीस कल शाम चार बजे बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। हांलाकि यह भी तय माना जा रहा है कि जेपी नड्डा और देवेन्द्र फडणवीस चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कल बिहार पहुंच रहे बीजेपी के दोनों नेता सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं और सीटों को लेकर बातचीत हो सकती है यही नहीं चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच टकराव को लेकर भी कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो सकती है।