Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
20-May-2024 01:09 PM
By First Bihar
HAJIPUR : बिहार की पांच संसदीय सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में 20 मई को पांचवें चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में इस चरण की दो सीटों की चर्चा सबसे अधिक है। उसमें से एक सीट सारण लोकसभा है तो दूसरी हाजीपुर संसदीय सीट है। इस बार लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान खुद यहां से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में आज वोटिंग के दौरान चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। चिराग ने कहा कि तेजस्वी अभी नादान हैं।
दरअसल, चिराग पासवान से जब यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव 300 पार का दावा कर रहे हैं, इस पर आपका क्या कहना है। जिसके बाद चिराग पासवान ने जवाब दिया कि नादानी में लोग ऐसी बात करते हैं और सपने देखते हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि वर्ष 2014 और 2019 में भी ऐसी ही बातें उन्होंने कही थी। वर्ष 2019 के चुनाव में में 2014 से भी बुरा हाल हो गया था। अब 2024 में 2019 वाली स्थिति भी नहीं रहेगी। कांग्रेस पार्टी ने जो किशनगंज की सीट जीती थी, इस बार एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार उसे भी अपने कब्जे में ले लेंगे।
मालूम हो कि आज हाजीपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। जहां मुख्य मुकाबला रामविलास पासवान के बेटे व लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान और राजद के शिवचंद्र राम के बीच है। पिछली बार उनके चाचा पशुपतिनाथ पारस यहां से चुनाव जीते थे। वह इस बार भी यहां से लड़ना चाहते थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ। पशुपति पारस ने पहले एनडीए को छोड़ा और फिर मान भी गए। चिराग ने एनडीए से लोजपा के लिए इस सीट को खासतौर पर मांगा था।
उन्हें बिहार में पांच सीटें मिलीं हैं। चिराग ने साफ कर दिया था कि वह पिता की सीट से ही लड़ना चाहते हैं। चिराग को जातिगत वोट, पीएम मोदी का नाम, भाजपा और जदयू के कैडर वोटों का आसरा है। वहीं, राजद के शिवचंद्र राम को सामाजिक समीकरणों का सहारा है। वह हाजीपुर से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। स्थानीय भी हैं। दो बार राजद से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज (20 मई) को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली और अमेठी सीटें भी शामिल है। जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री क्रमश: स्मृति ईरानी मैदान में हैं। केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं।