ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

'नच बलिए' की एक्ट्रेस के साथ होटल में रेप, नशीली दवा खिलाकर जूनियर आर्टिस्ट ने किया गंदा काम

15-Nov-2019 03:17 PM

MUMBAI : ग्लैमरस भरी बॉलीवुड की दुनिया के पीछे की सच्चाई एक बार फिर उजागर हुई है. 'नच बलिए' और 'कहानी घर घर की' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री के साथ रेप का मामला सामने आया है. हीरोइन ने जूनियर आर्टिस्ट पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


अभिनेत्री के मुताबिक विनीत नाम के जूनियर आर्टिस्ट ने मुंबई के एक होटल में गंदा काम किया. आरोपी विनीत हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है. अभिनेत्री के साथ पहले उसकी दोस्ती हुई. बीते 13 अक्टूबर दोनों यमुनानगर में थे जहां दोनों एक होटल में रुके. अभिनेत्री का आरोप है कि इस दौरान विनीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि वो गर्भवती हो गई हैं तो उन्होंने विनीत पर शादी का दबाव बनाया लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया.


पीड़िता के मुताबिक आखिरकार वो पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया. पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है. जानकारी के मुताबिक विनीत और अभिनेत्री के बीच दोस्ती मुंबई में काम के दौरान हुई थी. अभिनेत्री ने 'कहानी घर घर की', 'देश में निकला होगा चांद' और 'नच बलिए' जैसे कई बड़े टीवी शो में काम किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.