BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
29-Aug-2021 09:55 AM
DESK : 13 साल की छात्रा के साथ 7 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी जहां उससे दोस्त और अन्य छह लोगों ने रेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 3 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
घटना झारखंड के रांची के मांडर की है. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी. घूमने की बात कहकर लड़की का दोस्त उसे सुनसान जगह पर ले गया. जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे. अन्य लड़कों को देख नाबालिग को संदेह हुआ. उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे.
आरोपी ने नाबालिग से रिश्ता बनाने की बात कही, इसका विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ रेप किया. पीड़िता छोड़ देने की विनती करती रही लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.
नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसके सहेली के घर छोड़ दिया. पूरी रात वह डरी सहमी रही और अगले दिन सुबह जब अपने घर पहुंची तो उसने घरवाले को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता को परिजन थाने लेकर पहुंचे और केस दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 3 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.