ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

भोजपुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला गरमाया, परिजनों ने किया सड़क जाम; SP पर लगाए गंभीर आरोप

03-Feb-2024 12:18 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर में ए नौवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज परिजनों का गुस्सा फूटा। गुस्साए परिजनों सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण शहर के मुख्य बाजार जेल रोड में आवागमन ठप्प हो गया है।


परिजनों ने भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि भोजपुर पुलिस के दबाव से पीड़ित नाबालिक का बयान बदला जा रहा है। पीड़ित को महिला थानाध्यक्ष अंशु कुमारी के द्वारा बयान बदलने के लिए बार टॉर्चर किया जा रहा है, जिससे नाराज परिजनों ने आरा शहर का मुख्य बाजार जाम कर दिया है। परिजनों ने भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


बता दें कि बीते 1 फरवरी की रात भोजपुर जिले के गिधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है। जिसको लेकर आज परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।