ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नौकरी जॉइन करेंगी डॉक्टर नुसरत? हिजाब विवाद पर सहेली ने दिया जवाब Bihar News: बिहार में स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में 6 बच्चों समेत 10 लोग घायल Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दी दूसरी बार खुशखबरी, घर आया नन्हां मेहमान BTSC Result 2025: बिहार BTSC ड्रेसर रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम सासाराम: IPL में चयन के बाद होम ग्राउंड पर तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप बहा रहे पसीना, बिहार के इस क्रिकेटर पर KKR ने लगाई 1 करोड़ की बोली UPSC Engineering Services 2025: बिहार के उम्मीदवारों ने UPSC ESE में मचाया धमाल, पटना के राजन कुमार और उत्कर्ष पाठक बने टॉपर Free Electricity Scheme: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना से लोग गदगद, पीएम सूर्य घर योजना की लोकप्रियता घटी Free Electricity Scheme: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना से लोग गदगद, पीएम सूर्य घर योजना की लोकप्रियता घटी

पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, सहेली की मकान मालकिन पर पीड़िता ने लगाया जिस्मफरोशी का आरोप

पूजा-पाठ के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, सहेली की मकान मालकिन पर पीड़िता ने लगाया जिस्मफरोशी का आरोप

29-Mar-2022 01:48 PM

PATNA: पटना की 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पूजा-पाठ के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने 10 लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 28 मार्च को पीड़िता ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली की मकान मालकिन प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। वह गरीब परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। मामला दर्ज होने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता की सहेली की मकान मालकिन प्रियंका देवी गरीब लड़कियों को झांसे में लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका ने उसे पूजा-पाठ का झांसा दिया था। कहा था कि पूजा कराओगी तब नोटों की बारिश होने लगेगी। फिर क्या था दोनों नाबालिक लड़कियां महिला के झांसे में आ गयी। 27 फरवरी को दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे जहां पहले से मौजूद एक युवक दोनों लड़कियों को लेकर बनारस के लिए निकला। 


जिसके बाद उसे बनारस से फरीदाबाद ले जाया गया। जहां एक बाबा के घर पर दोनों लड़कियों को रखा गया था वहां पहले से 10 लोग मौजूद थे। पूजा करने के लिए एक लड़की को बैठाया गया लेकिन उसकी सहेली को पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा पर बैठने से रोक दिया गया। उसे बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद मौका पाकर सहेली वहां से भाग निकली। वह पटना में अपने घर पर पहुंच गयी। और वहां पूजा के दौरान पीड़िता को खाने के लिए ढोंगी बाबा ने प्रसाद दिए। प्रसाद खाने के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद ढोंगी बाबा और 10 युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। 


इस दौरान बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। शरीर के सारे कपड़े उतार दिए गये थे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पुजारी के घर पर दो दिनों तक रखा गया था। जिसके बाद उसे बनारस लाया गया। बनारस पहुंचने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए पटना पहुंच गयी। 


पटना पहुंचने के बाद उसने इस बात की जानकारी महिला दलाल प्रियंका को बतायी। यह सब जानने के बावजूद प्रियंका ने उसे फिर पैसों का लालच दिया और किसी से यह बात नहीं बताने की बात कही। प्रियंका ने उसे फिर बनारस चलने को कहा इसके लिए वह पीड़िता पर दवाब बनाने लगी लेकिन वह बनारस जाने से बजाए राजीव नगर थाना पहुंच गयी।


जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बतायी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रियंका की गिरफ्तारी में जुटी है और इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रियंका से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने अब तक कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।