बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
24-Mar-2021 06:43 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR- बोचहां थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शौच के लिए घर से निकली 13 साल की बच्ची को दो युवकों ने पहले अगवा कर लिया और फिर उसे लीची के बागान में ले गए। इस दौरान पीड़िता रोती बिलखती रही लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। दोनों युवकों ने बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम किया।
पांच घंटे बाद जब बच्ची की स्थिति बिगड़ने लगी तब उसे अचेतावस्था में छोड़कर दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए। तभी बच्ची को ढूंढते हुए परिजन लीची बागान से गुजर रहे थे तभी बेहोशी की हालत में बच्ची को देख हैरान रह गये। परिजन आनन-फानन में उसे घर लेकर पहुंचे। जहां बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की जिसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं हालांकि दोनों आरोपियों में से अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।