Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
24-Nov-2021 06:07 PM
GAYA: बिहार के गया जिले में एक चौकीदार के बेटे की घिनौंनी करतूत सामने आई है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दौरान अपने दोस्तों से कहकर वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं पीड़िता को धमकाने लगा कि यदि उसने किसी को यह बात बतायी तो वह उसकी बहन के साथ भी ऐसा ही करेगा यही नहीं उसकी भाई को भी जान से मार देगा।
युवक की धमकी के बाद पीड़िता पहाड़ से कूदकर जान देने चली गयी तभी किसी ने उसे देख लिया और उसे ऐसा करने से रोका। पीड़िता को उसके परिवार के हवाले लोगों ने किया जिसके बाद उसने परिजनों को सब बात बतायी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि पतलुक्का थाने के चौकीदार विजय पासवान के बेटे विकास कुमार ने दुष्कर्म किया और उसके दोस्त बिक्कू सिंह, श्रवण और एक अन्य ने वीडियो बनाया। जिसके बाद किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी देने लगा। यहां तक की वीडियो को वायरल करने की बात कहने लगा।
पीड़िता की बात सुनने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। परिजनों ने बताया कि रेप की शिकायत दर्ज करने के बजाए थानेदार भी धमकी देने लगे। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिली तो इसकी शिकायत वे डीजीपी से करेंगे। कार्रवाई नहीं होता देख परिजन घर लौट गये। वही गया एसएसपी आदित्य कुमार से जब मीडिया ने इस संबंध में बात की तब उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द एक्शन लिया जाएगा।