ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नाबालिग पर तराजू बटखारा चोरी करने का आरोप, पहले पीटा फिर उठक-बैठक कराया.. इससे भी मन नहीं भरा तो थूक चटवाया

03-Oct-2022 03:26 PM

MUZAFFAPUR: मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग बच्चे को पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनायी। नाबालिक पर तराजू बटखारा चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उठक-बैठक कराने लगे फिर भीड़ के सामने नाबालिग से थूक चटवाया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस सजा को गलत ठहरा रहे हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मामला मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल पंचायत अंतर्गत धोबौली का है जहां दबंगो ने एक नाबालिग बच्चे को इस कदर पीटा की उसके जख्म को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इसे देख आप भी कहेंगे कि क्या कोई इस कदर किसी बच्चे की पिटाई करता है। दरअसल तराजू पटखारा की चोरी का आरोप इस नाबालिग बच्चे पर लोगों ने लगाया। 


तराजू बटखारा चुराने की तालिबानी सजा भी मुकर्र कर दी गयी। पहले तो इस नाबालिग को लोगों ने जमकर पीटा जब इससे भी मन नहीं भरा तो उठक बैठक कराने लगे। इस दौरान नाबालिग बच्चा छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात एक ना सुनी। फिर लोगों ने भरी पंचायत में थूक भी चटवाया। नाबालिग के साथ इस तरह की हरकत कही से सही नहीं है यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।