ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

नाबाल‍िग लड़क‍ियों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 नाबाल‍िग लड़क‍ियों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

20-Oct-2022 02:30 PM

BAGHA : खबर बगहा की है, जहां नाबालिग लड़कियों की जबरदस्ती शादी कराने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। मामला बगहा के धनहा का है। यह गिरोह इतना शातिर है कि गिरोह नाबालिग लड़कियों के परिजनों को बहला फुसला कर बरेली में शादी कराता है। पुलिस ने मौसी, माता और दो दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 




मौसी और दो दलाल एक नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बरेली ले जा रहे थे। लड़की धनहा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रुपही घघवा में पढ़ती है। लड़की तीन दिनों से घर नहीं जा रही थी और उसने स्‍कूल के प्र‍िंस‍िपल को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि गण्डक दियारा पार के यूपी-बिहार सीमा से सटे इस इलाके में 20 से 25 लड़कियों के साथ ये कांड हुआ है। बरेली से इनका नेटवर्क पूरा गंडक पार के चारों प्रखंडों में फैला है। 




इस गिरोह के कारनामे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। ये लोग बड़ी उम्र के लड़कों से नाबालिग लड़कियों की शादी कराते हैं। बदले में ये लोग लाखों रूपये वसूलते हैं। स्‍कूल के प्रिंसिपल विजेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि स्कूल में एग्जाम कंडक्ट कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद लड़की स्कूल नहीं आ रही थी।  दूसरी लड़कियों ने बताया कि उसकी शादी होने वाली है। 10 साल की उम्र में शादी होने की सूचना मिलते ही शिक्षक एक बच्चा को लेकर उस बच्ची के घर पहुंचे। इसके बाद बगहा एसडीएम को मामले की जानकारी दी गई। 




एसडीएम से निर्देश मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं लड़की ने बताया कि सोमवार को हमको मामा के घर बुलाने के लिए मौसी घर पर आई थी। मामा के घर बुलाने के बहाने हमारी शादी तय करा दी गई।