Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
02-Feb-2024 04:52 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पूरा मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात गांव में एक शादी समारोह था। पीड़िता के परिवार के लोग उसी शादी समारोह में शामल होने के लिए गए थे। घर में 13 वर्षीय लड़की और उसका छोटा भाई थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर करीब आधा दर्जन आरोपी जबरन घर में घुस गए और लड़की को घर से खींचकर अपने साथ ले गए।
बदमाशों ने गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की को अपी हवस का शिकार बनाया। परिजन जब घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी को घर से लापता पाया। इसके बाद लड़की को खोजबीन शुरू की गई। पीड़िता गांव के बाहर खेत से बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों पर राजनीतिक विद्वेष को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची के पिता एक राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता हैं और वो सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के करीबी रिश्तेदार भी हैं।