ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

21-Aug-2020 03:47 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले में आपराधिक मानसिकता के लोग इन दिनों काफी सक्रिय हो गए हैं. ताजा मामला परिहार थाना क्षेत्र का जहां कुछ बदमाशों ने 14 वर्षीय मासूम लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है. 


दरअसल पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी कुछ दरिंदे आये और उसे मोटरसाइकिल पर उठाकर ले गए. राइस मिल के पीछे तकरीबन 6 घंटे तक नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बदमाशों ने कुछ स्थानीय नेताओं के दम पर पीड़ितों के परिजनों को केस न करने के लिए धमकी भी दी लेकिन बाद में मामला डीजीपी व सीतामढ़ी के एसपी के पास पहुंचा तो प्राथमिकी का आदेश दिया गया. 


फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर परिहार थाने में मामला दर्ज करा लिया गया. वहीं बयान के आधार पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.इधर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.