चाय बेचने वाला निकला करोड़पति, मनेर में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा Patna Metro: 24 घंटे बाद पटरी पर लौटी पटना मेट्रो, इस वजह से ठप हो गया था संचालन; यात्रियों ने ली राहत की सांस Patna Metro: 24 घंटे बाद पटरी पर लौटी पटना मेट्रो, इस वजह से ठप हो गया था संचालन; यात्रियों ने ली राहत की सांस बिजली कटौती से परेशान कांग्रेस विधायक पिलास लेकर चढ़ गये पोल पर, विद्युत विभाग के अधिकारियों के घर का काट दिया लाइन Bihar bhumi: बिहार में बेतिया राज की जमीनों पर चलेगा बुलडोजर, 150 लोगों को नोटिस जारी Bihar bhumi: बिहार में बेतिया राज की जमीनों पर चलेगा बुलडोजर, 150 लोगों को नोटिस जारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, समय पर जुर्माना नहीं चुकाया तो बढ़ेगी परेशानी; जानिए.. क्या है नया प्लान? Bihar News: बिहार में अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त, समय पर जुर्माना नहीं चुकाया तो बढ़ेगी परेशानी; जानिए.. क्या है नया प्लान? मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 85 लाख कैश व हथियार बरामद, मिनीगन फैक्ट्री का भी खुलासा Success Story: कौन हैं IAS अनु गर्ग, जो बनने जा रही हैं पहली महिला मुख्य सचिव? जानिए सफलता की कहानी
26-Aug-2024 08:26 PM
By First Bihar
NAWADA/SARAN: नवादा में लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही सारण में नाबालिग लड़की के अपहरण का खुलासा पुलिस ने किया है। वही अन्य नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए रखा गया था। नवादा और सारण की पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
सबसे पहले बात नवादा की करते हैं जहां लूट की झूठी साजिश रचने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के तेलार गांव निवासी विकास और उसकी पत्नी नीतू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 25 अगस्त को नीतू ने धमौल थाने को लिखित आवेदन दिया था कि उसके साथ धमौल के बड़े पुल के पास 80 हजार कैश और सोने की चेन की लूट लिया गया है। मामले की पुलिस ने जांच की तब पता चला कि नीतू ने एक शख्स रौशन कुमार को फंसाने के लिए लूट की झूठी साजिश रची थी। इस षड्यंत्र का खुलासा पुलिस ने कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर रौशन को फंसाने के पीछे उनकी मंशा क्या थी? पूछताछ के बाद दोनों पति-पत्नी को जेल भेजा जाएगा। जिसकी तैयारी में पुलिस जुटी है।
वही सारण के गरखा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़क का अपहरण किया गया था। इस घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। अगवा लड़की के अलावे अन्य पीड़िता को भी मुक्त कराया गया है। 25.08.24 को गरखा थाना अंतर्गत काण्ड संख्या- 534/24, दिनांक- 25/08/24, धारा- 137(2)/96/3(5) BNS दर्ज किया गया | इस काण्ड में आवेदिका रेखा देवी पति- प्रकाश भारती, ग्राम- चैनपुर, थाना- गरखा, जिला- सारण के द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को उनके ही गाँव के टिंकू कुमार गिरी, उम्र- 18 वर्ष के द्वारा शादी के नियत से अपहरण की बात बतायी गयी | काण्ड में अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में टीम गठित किया गया | गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता को मध्य प्रदेश स्थित सिंघरौली जिला अंतर्गत मोरवां से 24 घंटे के अन्दर स्थानीय थाना के सहयोग से अपहृता को बरामद किया गया तथा उसके अलावा वहां से अन्य नाबालिक लड़कियों को जिन्हें अनैतिक व्यापार के लिए रखा गया था को रेस्क्यू किया गया है | इस प्रकार काण्ड का सफल उदभेदन किया गया |
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी-
(1) पुलिस उपाधीक्षक -सह- थानाध्यक्ष, गरखा ईशा गुप्ता
(2) अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार
(3) पु०अ०नि० अमान असरफ
(4) परि० पु०अ०नि० राजीव कुमार
(5) परि० पु०अ०नि० संजय कुमार