Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
30-Sep-2023 06:58 PM
By First Bihar
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में नाबालिग लड़की का एक नहीं बल्कि दो बार अपहरण किया गया है। पहली बार कोचिंग जाने के क्रम में लड़की को अगवा किया गया था लेकिन उस वक्त किसी तरह वह युवक के चंगुल से भागकर घर पहुंच गयी थी। उस वक्त जब मेडिकल कराया गया था तब वो दो महीने की गर्भवती थी। दूसरी बार अपहरण तब किया गया जब वह अपने नानी के घर गई हुई थी।
अब प्रेग्नेंट नाबालिग लड़की का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। परिजन थाने का चक्कर लगाकर थक चुके हैं लेकिन अभी तक ना तो लड़की की सकुशल बरामदगी हो पाई है और ना ही आरोपी युवक पर कोई कार्रवाई की गयी है। युवक के द्वारा लगातार परिजनों को धमकी दी जा रही है जिससे उनके बीच दहशत का माहौल है।
नालंदा में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आज दो माह की गर्भवती है लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र का है। आरोपी लगातार परिजनों को केस उठाने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने से पूरा परिवार दहशत में है। परिजनों ने सोहसराय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। आज पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 5 मई को नाबालिग लड़की कोचिंग जा रही थी इसी दौरान एक शख्स ने उसका अपहरण कर लिया था। लड़की के अगवा होने के बाद परिजनों ने सोहसराय थाने में केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद लड़की किसी तरह वहां से भागकर मां को फोन किया। जिसके बाद पुलिस की मदद से लड़की को नगरनौसा से बरामद किया गया। पीड़िता की मां ने कि उनकी बेटी दो माह की गर्भवती है। जिसे मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रात हो जाने के कारण मेडिकल नहीं हो सका।
फिर अगले दिन कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल कराया गया तब पता चला कि वो दो महीने की प्रेंग्नेंट हैं। जिसके बाद लड़की को नानी घर भेज दिया गया। जिसकी जानकारी सिर्फ सोहसराय थाना पुलिस को दी गयी थी लेकिन दोबारा उनकी बेटी को अगवा कर लड़का फरार हो गया। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। लड़की के पिता के मोबाइल पर लड़के ने फोन कर केस उठाने की धमकी लगातार दे रहा है। जिससे पूरा परिवार काफी दहशत में है। परिजनों ने सोहसराय थाना पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजन न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...