धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
09-Oct-2023 08:00 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में नाबालिग से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से रेप किया। फिर उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही गांव में रहने वाले दोनों मनचलों ने उस अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
घटना चौतरवा थाना के एक गांव का है। एफआईआर में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने छोटी बहन के साथ घर जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो लोग धुरेंद्र यादव और मूरत बीन ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया। जिसके बाद मूरत बीन के घर में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस दौरान इसका वीडियो भी बनाया। बाद में लड़की के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गये। तब तक दोनों आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गया।
जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तब वह दोनों आरोपियों से इस संबंध में बात करने गई। दोनों आरोपी पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पंचायत के सरपंच से न्याय की गुहार लगाई लेकिन पंचायत स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां चौतरवा थाने पहुंची जहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पीड़िता के मां की आवेदन पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने उस वीडियो को अपलोड कर दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपराधियों की इस करतूत से ऐसा लगता है कि उनमें पुलिस का भी कोई डर नहीं है। तभी तो एफआईआर दर्ज होने के बाद जिसे सलाखों के पीछे रहना चाहिए था वो अश्लील वीडियो वायरल कर रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी की चौतरवा थाने की पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है? और पीड़िता को कब तक न्याय दिला पाती है?