मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jan-2023 09:37 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौलवी ने छात्रा का अश्लील फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने मौलवी पर छेड़खानी का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार किया। अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि उसने सिर्फ उसे नहीं बल्कि मदरसे में पढ़ने वाली कई लड़कियों को अपना निशाना बनाया। अन्य लड़कियों का भी अश्लील फोटोग्राफ्स अपने मोबाइल से बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी मौलवी की पहचान मोहम्मद शहादत हुसैन के रूप में की गयी है।
मौलवी शहादत हुसैन जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के बैजडीह गांव का रहने वाला है। वह नवादा के एक मदरसा के छात्राओं को पढ़ाया करता था। जब पीड़िता ने मौलवी की इस करतूत की जानकारी अपने परिजनों को दी। तब ग्रामीण मदरसे पहुंच गये और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
लोगों की भीड़ को देख मौलवी मौके से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया। जब्त मोबाइल में और कई लड़कियों का अश्लील फोटोग्राफ्स मिला है। फिलहाल पुलिस मौलवी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। मौलवी की इस करतूत से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।