PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा
23-Feb-2021 07:33 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: फतेहपुर में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा जाएगा। एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू कुमार, रोहित गोस्वामी और श्रवण कुमार शामिल है। वही 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दरअसल दिसंबर 2019 में नालंदा जिले के राजगीर में हुई घटना को एक बार फिर से गया में दुहराने की कोशिश की गई। नाबालिक छात्रा से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें करीब आधा दर्जन युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं और छात्रा के बदन से कपड़े उतार रहे हैं। छात्रा को जलील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दावा किया गया रहा था कि वायरल यह वीडियो गया जिले का है। इस मामले में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो के बारे में बताया गया था कि यह वीडियो 20 फरवरी का है। वायरल वीडियो गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के एक गांव में बनाया गया था जहां पीड़िता किसी युवक के साथ गई थी। बताया जा रहा है कि वह उसका प्रेमी था। जब वह लड़के के साथ जा रही थी तो गांव के ही कुछ लड़कों ने दोनों को घेर लिया वे लोग लड़की के साथ काफी बदतमीजी करने लगे उसके बदन से कपड़ा (दुपट्टा) उतार कर उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।