Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित
25-Oct-2021 09:28 PM
WEST CHAMPARAN: घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की करतूत सामने आई है। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर शिक्षक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है। जब पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी हुई वे आरोपी शिक्षक के घर पर पहुंच गये लेकिन वहां उनके साथ शिक्षक के घर के लोगों ने बदसलूकी की और मारपीट की धमकी देने लगे। जिसके बाद पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस इस पूरे की छानबीन में जुट गयी है। अब तक ना तो शिक्षक का पता चल सका है और ना ही छात्रा का। घर के लोग काफी परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
परिवार के सदस्यों ने यह कभी सोचा भी नहीं था कि बेटी के पढ़ाने वाला शिक्षक इस तरह की हरकतें करेगा। परिवार वाले शिक्षक पर पूरा विश्वास करते थे उन्हें नहीं मालूम था कि शिक्षक उनके साथ विश्वासघात करेगा। मामला पश्चिम चंपारण के नवलपुर का है जहां एक आशिक मिजाज के शिक्षक की करतूत सामने आई है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर वह फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद परिजन तो हैरान है ही साथ ही साथ इलाके के लोग भी सकते में हैं।
मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शादी की नीयत से अगवा करने के आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक जीपी मुखिया समेत अन्य तीन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जीपी मुखिया नामक टीचर नाबालिग छात्रा को पढ़ाने आता था। घर के लोग उस पर आंख बंद कर विश्वास करते थे। वह छात्रा के घर आकर एक कमरे में उसे पढ़ाया करता था। इस दौरान छात्रा उसके बहकावे में आ गयी जिसके बाद आरोपी शिक्षक उसे लेकर फरार हो गया। अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस दोनों को पता लगाने में जुट गयी है।