ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

नाबालिग बच्ची से रेप मामले में सीनियर DSP कमलाकांत की होगी गिरफ्तारी, एडीजी ने दिया निर्देश

22-Feb-2023 07:44 PM

By First Bihar

GAYA: गया में नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी निलंबित सीनियर डीएसपी कमलाकांत प्रसाद की गिरफ्तारी जल्द होगी। कमजोर वर्ग की एडीजी आर मल्लर विलि ने इस बात की जानकारी दी है। आरोपी डीएसपी के ऊपर एक नहीं बल्कि चार मामले दर्ज हैं। 


बता दें कि आरोपी डीएसपी ने एंटी सिपेट्री बेल के लिए पटना हाईकोर्ट में गुहार लगायी थी। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। निलंबित डीएसपी कमलाकांत पर कुल चार एफआईआर दर्ज है। दो एफआईआर तो खुद उनकी पत्नी आनंत तनुज ने दर्ज कराया था। जिसमें से एक मामला गांधी मैदान थाना में दर्ज हुआ तो दूसरा रूपसपुर थाने में दर्ज कराया गया। 


वहीं नाबालिग से रेप मामले में गया के महिला थाने में भी एक मामला दर्ज किया गया। वही कमलाकांत के खिलाफ चौथी प्राथमिकी गोपालगंज में दर्ज है। ऐसे में आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी तय है। गौरतलब है कि कमलाकांत जब गया के बीएमपी वन में थे तब उनके ऊपर नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। 


जिसके बाद कमलाकांत के खिलाफ महिला थाने में रेप का मामला दर्ज पीड़िता ने दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित सीनियर डीएसपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एडीजी आर मल्लर विलि ने दिया है।