ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार : नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, बदमाशों ने दोनों हाथ बांधकर की दरिंदगी

बिहार : नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, बदमाशों ने दोनों हाथ बांधकर की दरिंदगी

26-Apr-2021 12:07 PM

By Tahsin Ali

PURNIYA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला मीरगंज थाना अंतर्गत संझा घाट बोतल टोला गांव का बताया जा रहा है. पीड़िता की मां ने थाने में दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. 


पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपनी ममेरी बहन के साथ घास काटने मकई के खेत में गई थी तभी गांव के ही रहने वाले लालू यादव के 20 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और अशोक यादव के बेटे मनीष कुमार ने उसके दोनों हाथ बांधकर और दुपट्टे से मुंह को दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. 


पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपनी मां को दी तब उसकी मां ने दोनों बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. इधर मीरगंज थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.