ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी

नाबालिग बच्ची के साथ टीचर ने किया रेप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

26-Jan-2021 03:15 PM

DESK : एक बार फिर गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके टीचर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला मध्य प्रदेश के पन्ना का बताया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने अजयगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि बच्ची अपने छोटे भाई को बुलाने शिक्षक के घर गई थी. शिक्षक ने उसके छोटे भाई को तो भेज दिया लेकिन बच्ची को बहाने से रोक कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. घर लौटने के बाद पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. इसके बाद लड़की के पिता ने लोगों को थाने ले जाकर आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से गांव में गुस्से का माहौल है.


परिजनों के बयान के अनुसार आरोपी शिक्षक की उम्र 50 साल बताई जा रही है. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.