मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Sep-2024 08:47 AM
By First Bihar
DARBHANGA : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दुसरे दिन मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रहेंगे। नड्डा दोनों जगहों बपर नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे दरभंगा के शोभन में प्रस्तावित एम्स की साइट का निरीक्षण भी करेंगे। स्थानीय अधिकारियों ने उनके दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार, नड्डा मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इस अस्पताल के शुरू होने से मरीजों को अब न्यूरो सर्जरी से लेकर कार्डियो सर्जरी तक के लिए मुजफ्फरपुर से बाहर नहीं जाना होगा। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आठ विभाग शुरू होंगे। इनमें कार्डियो थोरासिक वॉस्कुलर सर्जरी विभाग, गैस्ट्रोलॉजी विभाग, बर्न प्लास्टिक सर्जरी विभाग, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी और न्यूरो सर्जरी विभाग शामिल हैं।
वहीं, दरभंगा में नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भी लोकार्पण नड्डा द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरा दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के भव्य स्वागत के लिए तैयार है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एम्स की साइट का भी दौरा करने वाले हैं।
उधर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद आदि रहेंगे। सांसद ने कहा कि दरभंगा में 1264 करोड़ से 750 बेड वाले एम्स की स्थापना सपना पूरा होने वाला है। इससे लोगों को काफी फयादा होगा और बाहर जाकर इलाज करवाने की जरूरत नहीं होगी।