ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

मुजफ्फरपुर: ट्रैक्टर में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, ड्राइवर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

25-May-2021 03:40 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR: लॉकडाउन के बीच पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। ट्रैक्टर में बने तहखाने से मिले शराब को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। ट्रैक्टर के ड्राइवर और एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वही ट्रैक्टर समेत एक कार को भी जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। 


news image


बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान शराब कारोबारी तस्करी का नया-नया तरीका इजात कर रहे हैंं। इस बार शराब माफिया ने तो ट्रैक्टर को ही तहखाना बना डाला। इस तहखाने में भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही थी। तभी किसी ने इसकी सूचना अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दे दी।


news image


मिली सूचना के बाद अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ भीखनपुरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान ट्रैक्टर में बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद ड्राइवर की निशानदेही पर एक शराब कारोबारी भी गिरफ्तार किया गया। वही शराब कारोबारी के पास से मिले एक लग्जरी कार को भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शराब तस्करों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


news image


थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी चाहे जितना भी हथकंडा अपना ले वह पुलिस से नहीं बच सकता। पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई की गयी। आगे भी शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।