आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
17-Mar-2020 04:46 PM
PATNA : बिहार के चर्चित शेल्टर होम कांड पर फिल्म बनने जा रही है. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ इस स्टोरी पर कमा करने जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पूरे देश में चर्चित रहा था. इस मामले में दर्जनों लोग आज सलाखों के पीछे हैं. अब इस सच्ची घटना पर आधारित मूवी बनने जा रही है. जिसे कोई और नहीं बल्कि शाहरुख़ खान बनाने वाले हैं. इस फिल्म के बारे में अभी से ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
किंग खान एक नई फिल्म प्रड्यूस करने जा रहे है और वह मूवी बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में कई नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार के मामले पर आधारित है. इस फिल्म का डायरेक्शन पुलकित करेंगे. पुलकित इससे पहले सुभाष चंद्र बोस, रोर और 'मरून' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. सूत्रों की माने तो फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है. अब इसके कास्ट को फाइनल करने का काम हो रहा है. फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में पुलकित ने काफी रिसर्च किया गया है. उम्मीद है की फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी. फिल्म में एक जर्नलिस्ट का किरदार हीरो होगा.
ऐसी ख़बरें मीडिया रिपोर्ट से सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि ऐसे कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख़ जल्द ही इस मूवी को लेकर काम शुरू करने वाले हैं. शाहरुख़ के फैन जो उनका परदे पर वापसी का इंतजार कर रहे उन्हें शायद थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. भले शाहरुख़ अभी एक्टिंग नहीं कर रहे हों, पर वो लगातार फिल्मों को प्रड्यूस कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही उनकी प्रड्यूस की गई फिल्म 'कामयाब' हाल में रिलीज हुई है जिसमें संजय मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है.