ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड : आज फैसले का दिन, दिल्ली की साकेत कोर्ट सुना सकती है फैसला

14-Jan-2020 08:19 AM

DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ आज फैसला आने की उम्मीद है। इन आरोपियों के ऊपर शेल्टर होम में रह रहे बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के अलावे अपराधिक साजिश रची जाने की अन्य धाराओं में कोर्ट पहले ही आरोप तय कर चुका है। 


मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का खुलासा TISS यानी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के रिपोर्ट से हुआ था। TISS ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि शेल्टर होम में रह रही बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की लेकिन विपक्ष के हंगामे को देखते हुए बाद में पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया गया।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर नीतीश सरकार की देशभर में किरकिरी हुई। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही दिल्ली के साकेत कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई पूरी की गई। बिहार की समाज कल्याण मंत्री रही मंजू वर्मा को इसी मामले में अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। शेल्टर होम कांड को लेकर आरोप लगा कि कई बच्चियों की हत्या भी करा दी गई हालांकि सीबीआई ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है कि शेल्टर होम में रहने वाली सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और किसी की हत्या नहीं की गई। अब सबकी नजरें साकेत कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।