ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मुजफ्फरपुर से काशी पहुंचा नरेंद्र मोदी का सुपर फैन, पूरे शहर में होने...

मुजफ्फरपुर से काशी पहुंचा नरेंद्र मोदी का सुपर फैन, पूरे शहर में होने लगी चर्चा, बनारस में ही थे प्रधानमंत्री

15-Jul-2021 08:45 PM

VARANASI: बिहार के मुजफ्फरपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सुपर फैन गुरूवार को काशी पहुंच गया. शहर में उसे ऐसा शमां बांधा कि चारो ओर उसकी ही चर्चा होने लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में ही थे. हालांकि नरेंद्र मोदी के सुपर फैन की सबसे बड़ी इच्छा अधूरी ही रह गयी.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को लगभग 1500 करोड़ रूपये की सौगात देने पहुंचे थे. उन्होंने जापान औऱ भारत की दोस्ती के प्रतीक बने रूद्राक्ष कन्वेशन सेंटर का उद्घाटन किया. इसी दौरान मुजफ्फरपुर से उनका सुपर फैन भी शहर में पहुंच गया. काशी में इस सुपर फैन की भी खूब चर्चा रही.


मोदी का सुपर फैन

मुजफ्फरपुर का रहने वाला अजय कुमार खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुपर फैन बताता है. अजय का दावा है कि नरेंद्र मोदी का उससे बड़ा फैन पूरी दुनिया में कोई नहीं है. अजय ने अपने शरीर पर मोदी का टैटू बनवा रखा है. अपने पूरे शरीर पर प्रधानमंत्री का फोटो और स्लोगन लिखा कर वह वाराणसी पहुंचा था. शहर में जिस रास्ते से वह गुजर रहा था वहां उसे देखने के लिए भीड़ लग जा रही थी. 


लोगों को फ्री में पिलाई चाय लेकिन अधूरी रह गयी इच्छा

मुजफ्फरपुर से आय़े अजय ने वाराणसी के लंका में मालवीय प्रतिमा के पास लोगों को मुफ्त में चाय पिलाना शुरू कर दिया. वहां से गुजरने वाले हर आदमी से वह चाय पीकर जाने को कह रहा था. उसने अपने चाय का नाम नमो चाय रखा था. हालांकि उसकी इच्छा अधूरी ही रह गयी. अजय की इच्छा थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से चाय पिलाये. प्रधानमंत्री तक उसकी इच्छा नहीं पहुंच पायी लेकिन शहर में लोगों के बीच वह चर्चा का विषय जरूर बन गया.


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे. उन्होंने वाराणसी में 1475 करोड रूपये की योजनाओं का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने भारत-जापान दोस्ती का प्रतीक रूद्राक्ष कन्वेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ जापान के राजदूत भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी साक्षात शिव है औऱ शिव का श्रृंगार रूद्राक्ष है. रूद्राक्ष कन्वेशन सेंटर के साथ ही शिव ने रूद्राक्ष धारण कर लिया. अब काशी औऱ ज्यादा चमकेगा.