Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 09:34 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने व्यवसायी के घर हुए चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 20 लाख से अधिक कैश के साथ 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा गया है।
चोरी की बड़ी घटना दस दिन पहले मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 बंगलामुखी मंदिर के पीछे आकाश बंका के घर में हुई थी। जहां चोरों ने घर का ताला काटकर लाखों रुपये के ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा ले गए थे। चोरी की वारदात में सोना व्यवसायी भी शामिल था जो चोरी का ज्वेलरी खरीद कर झटपट ज्वेलरी को गला देता था। चोरी की वारदात होने के बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी थी। पुलिस के अथक प्रयास से चोरी के बड़े वारदात का खुलासा हो गया।
पुलिस ने चोरों के मुख्य सरगना के पास से करीब बीस लाख रुपये बरामद किया है। वहीं गिरफ्तार अन्य चोरों के पास से भी करीब दो लाख रुपये बरामद किया गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 के बंगलामुखी मंदिर के पीछे स्थित आकाश बंका के घर से चोरों ने 12 दिसंबर की रात लाखों की ज्वेलरी और नकद चुरा कर ले गए थे। इस घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस मामले के उद्भेदन में जुट गई। पुलिस ने इस मामले के उद्भेदन के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने इसका सफल उद्भेदन कर लिया। चोरी के गहने से मिले पैसे भी पुलिस ने जब्त कर दिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
