ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Muzaffarpur News: ट्रैक्टर चोर को दी गई तालिबानी सजा, पीट-पीटकर लोगों ने कर...

Muzaffarpur News: ट्रैक्टर चोर को दी गई तालिबानी सजा, पीट-पीटकर लोगों ने कर दी हत्या

14-Dec-2024 05:53 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर चोर को तालिबानी सजा दी गयी। पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के जोगिया गांव का है जहां देर रात गंगा सहनी के दरवाजे पर लगे ट्रैक्टर की चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया फिर हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे चोर की मौत हो गयी। 


वही इस घटना की सूचना मिलते ही औराई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रशिक्षु डीएसपी सह औराई थाना अध्यक्ष अभिजीत अलकेश ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी ट्रैक्टर चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया था और पिटाई की गयी थी। घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।