मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Nov-2024 03:10 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक युवक की लाश बीस भवारी पुल के पास देवसर नाले से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
घटना मुजफ्फरपुर ज़िले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की बताई जाती है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर यहां लाश को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से फेंका गया है। युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की लेकिन अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है।