मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
14-Sep-2023 12:56 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: सीएम नीतीश कुमार के मुजफ्फरपुर दौरे के बीच बागमदी नदी में हुए नाव हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवेदनहीन बयान सामने आया है। मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री से जब मीडिया ने नाव हादसे से जुड़ा सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसा हो ही गया है तो मदद तो दिया ही जाएगा। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ने तो इतना तक कह दिया कि NDRF और SDRF की टीम किसी घटना के लिए तैयार होकर नहीं बैठी रहती है, आ जाएगी।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने ही वाले थे कि इससे ठीक पहले गायघाट थाना क्षेत्र में बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। जब मीडियाकर्मियों ने नाव हादसे से जुड़ा सवाल मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि, ‘अभी कह ही दिया है डीएम को वे देख लेंगे.. घटना घट ही गई है तो उसके देखेगा और जो लोग भी इससे पीड़ित हुए हैं उनके परिवार को तो मदद दिया ही जाएगा’। इतने बड़े हादसे के पर मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
उधर, हादसे के करीब एक घंटे बीत जाने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी से जब मीडियाकर्मियों ने एनडीआरएफ की टीम को पहुंचने में हुई देरी पर सवाल पूछा तो डीएसपी साहब झल्ला उठे और कह दिया कि, 'मुजफ्फरपुर और यहां की दूरी क्या है बताईए जरा आप ही.. तुरंत अगर बैठा हो इसी के इंतजार में कि कोई घटना घटेगी और हम तैयारी में हैं.. सूचना मिली है और वे तैयार हैं.. मैं बाहर था और तैयारी हालत में था तो तुरंत पहुंच गया’।