ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / मुजफ्फरपुर नाव हादसा : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पर फूटा लोगों का गुस्सा,...

मुजफ्फरपुर नाव हादसा : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पर फूटा लोगों का गुस्सा, लोगों ने घेरकर किया रास्ता जाम

16-Sep-2023 10:15 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए नाव हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे नेता विपक्ष विजय सिन्हा पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिन्हा को मधुपट्टी में लोगों ने घेर लिया और फिर बांस-बल्ले से रास्ता बंद कर दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया। ग्रामीणों से समझाइश के बाद विजय सिन्हा बाहर आ पाए। 


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मधुपट्टी में नाव हादसे में मारे गए एवं लापता लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बागमती पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरन नाव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल होता तो यह हादसा नहीं होता। विजय सिन्हा बागमती नदी के उस घाट पर भी गए, जहां घटना हुई। 


विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि,नीतीश सरकार संवेदनहीन हैं। इस बीच भीड़ को सिन्हा से बात करने का मौका मिला तो लोग पुल नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताने लगे। जिसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - पुल बनाना राज्य सरकार का काम है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे सरकार से जल्द पुल बनाने की मांग करेंगे। विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से इस मुद्दा को उठाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए। 


बता दें कि, जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर बागमती नदी में गुरुवार की सुबह एक नाव पलट गयी। इस हादसे में मधुरपट्टी गांव से सवार होकर आये 32 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें करीब 20 लोगों को बचा लिया गया था जबकि 12 लोग लापता हो गए थे। आज भी लापता लोगों की खोज जारी है।  नाव में कई बच्चे भी सवार थे जो स्कूल जा रहे थे। नाव हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार को भी जारी है। अब तक चार लोगों के शव मिले हैं, अन्य 8 लापता हैं।