अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jul-2022 03:27 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कांटी थाना के रहने वाले एक टीचर हथौड़ी के एक स्कूल में पदस्थापित है। पिछले दिनों उसने अपनी एक नाबालिग छात्रा को ही निशाना बना लिया और उसे लेकर भाग निकला। उसने लड़की को अपने ही मकान में रख था। इस दौरान उसने लड़की को कई बार अपने हवास का शिकार बनाया। जब वह स्कूल गया तो मौका पाकर पीड़िता ने फोन कर अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपित शिक्षक को पुलिस पकड़ ले गयी। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपित शिक्षक कोचिंग भी चलाता है, जहां पीडिता भी पढ़ने आती थी। तभी से उसकी निगाहें छात्रा पर थी। वह किसी न किसी बहाने से उसे देर तक कोचिंग पर रोक लेता था। इसके बाद चार दिन पहले वह लड़की को लेकर फरार हो गया। शिक्षक का हथौड़ी में किराए का मकान भी था। साथ ही उसने शहर में भी एक मकान किराये पर ले रखा है। वह छात्रा को शहर ले गया और वहीं पर उसके साथ गंदा काम करने लगा। जब मकानमालिक को शक हुआ तो उन्होंने पीडिता से पूछा, जिसके बाद पीडिता ने शिक्षक की सारी पोल खोल दी। फिर, मकानमालिक के ही फ़ोन से पीड़िता ने अपने परिजनों से बात की।
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और लड़की को वहां से मुक्त किया।मौके पर पहुंची ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया। हथौड़ी पुलिस ने छात्रा की मां के आवेदन पर अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज कर लिया। शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।