ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

विरासत बचाओ-नमन यात्रा पहुंचा मुजफ्फरपुर, नीतीश पर कुशवाहा का हमला..किसी भी हाल में 2005 से पहले वाला बिहार बनने नहीं देंगे

विरासत बचाओ-नमन यात्रा पहुंचा मुजफ्फरपुर, नीतीश पर कुशवाहा का हमला..किसी भी हाल में 2005 से पहले वाला बिहार बनने नहीं देंगे

01-Mar-2023 08:01 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा पर हैं। पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से यात्रा की शुरू करने के बाद वे आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां अमर शहीद जुब्बा सहनी के जन्म स्थान में बने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने जनसभा को भी संबोधित किया। 


मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बड़ी मेहनत और कुर्बानी के बाद जिस तूफान से किस्ती को निकाल कर लाने का काम हुआ था उस किस्ती को फिर से नीतीश जी ने उसी तूफान में डालने की बात करने लगे। अगर उस तरफ बिहार चला गया तो सब लोगों की कुर्बानी बेकार चल जाएगी। 2005 से पहले बिहार में क्या स्थिति थी यह किसी से छिपी नहीं है। 


सबको बता है कि उस दौर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। घर की महिलाएं घर में बैठी रहती थी बाहर निकलने के लिए सौ बार सोचती थी। शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जाते थे। नीतीश कुमार बिहार की जनता को उसी दौर में पहुंचाना चाहते है। 2005 से पहले जहां बिहार था वहीं नीतीश कुमार खुद फिर बिहार को ले जाना चाहते हैं। जो हम कभी होने नहीं देंगे। इसलिए हम विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हैं लोगों से मिल रहे हैं उनकी बातें सुन रहे हैं। लोगों का भी पूरा प्यार मिल रहा है।  


उपेंद्र कुशवाहा ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। कुशवाहा ने आरोप लगाए कि नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के साथ धोखा किया है। इस दौरान उन्होंने राजद के नेता के तरफ से दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद के लोग जो बर्ताव कर रहे है ये किसी मुख्यमंत्री के लिए नहीं होना चाहिए था। लेकिन, इसके बाबजूद वे कुछ कर नहीं सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार एकबार फिर से बिहार को 2005 के पहले वाली बिहार बनाने में जुट गए है। हालांकि, अब बिहार के लोग जागरूक हो गए हैं और उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं।  बिहार में वापस से 2005 में  जाने से बचाने के लिए ही मेरी यह विरासत बचाओ नमन यात्रा चल रही है। 


उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने बिहार में घूम-घूमकर कसम खाई थी कि हम 2005 वाली स्थिति से राज्य को बाहर लाएंगे। लोगों से कहा कि हमारा साथ दो, हम बिहार को वर्तमान स्थिति से बाहर निकालेंगे। मगर अब वे अपनी राह से भटक गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति आ जाए, वे बिहार को 2005 से पहले वाली स्थिति में नहीं जाने देंगे। बापू से लोग झूठ बोल रहे हैं। 


वहीं, पूर्णिया की रैली के लालू यादव के संबोधन को लेकर कुशवाहा ने कहा कि, अब बिहार में लालू का राज नहीं आने वाला है।  बिहार के लोग लालू परिवार से परेशान हो चुके हैं।  अब बिहार में लालू यादव का वजूद खत्म हो गया है। इसके साथ ही अब नीतीश कुमार की भी जमीन खिसक गई है। कुशवाहा ने नीतीश के शराबबंदी के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कानून गरीब लोगों के लाभ के लिए नहीं बना है।


आपको बताते चलें कि,उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ यात्रा 28 जिलों से गुजरेगी। दो चरणों में होने वाली इस यात्रा का पहला फेज सीवान में खत्म होगा। इसके बाद 15 मार्च से पटना से दूसरा चरण शुरू होगा और 30 मार्च को अरवल में इसका समापन होगा। कुशवाहा ने पिछले दिनों जेडीयू से अलग होकर रालोजद नाम से नई पार्टी बनाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव से पहले वे एनडीए में जा सकते हैं।