ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर में वकील के घर को सिलेंडर बम उड़ाने की कोशिश, अपराधियों ने पर्चा छोड़ जान से मारने की धमकी दी

मुजफ्फरपुर में वकील के घर को सिलेंडर बम उड़ाने की कोशिश, अपराधियों ने पर्चा छोड़ जान से मारने की धमकी दी

17-Feb-2021 10:12 AM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां एक एसकेएमसीएच कर्मी के घर पर अपराधियों ने सिलेंडर बम से हमला किया है.

घटना मुजफ्फरपुर सदर थाना इलाके के सर गणेश दत्त नगर की है. यहां रोड नंबर 4 में तपेश्वर सिंह के मकान पर अपराधियों ने सिलेंडर बम से हमला किया है. इस हमले के बाद अपराधियों ने यहां एक पर्चा भी छोड़ा है.

रोड नंबर 4 में रहने वाले तपेश्वर सिंह के मकान पर सिलेंडर बम से हमला किया गया. इस मोहल्ले में ज्यादातर वकीलों का ही घर है. सिलेंडर बम से हमले के बाद लोगों में दहशत भर गया है. विस्फोट के बाद अपराधियों ने यहां जो पर्चा छोड़ा है, वह गृहस्वामी तपेश्वर सिंह के पोते कन्हैया कुमार के नाम का है. जो देहरादून में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है. 

घटना के बाद मोहल्ले वासी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घटना तकरीबन 2 बजे देर रात को हुई है और उसके बाद से ही मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं.