ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को, ठेंगे पर कानून... वीडियो में हथियार का नशा देखकर चौंक जायेंगे आप

मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को, ठेंगे पर कानून... वीडियो में हथियार का नशा देखकर चौंक जायेंगे आप

30-Nov-2019 06:12 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध को रोक पाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस के लाख मना करने के बावजूद भी शादी समारोह में हथियार का नशा उतरने का नाम नहीं ले रहा है. वैशाली और समस्तीपुर जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान कैमरामैन की मौत के बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है. जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो युवक हथियार के नशे में तमंचे पर डिस्को और ठेंगे पर कानून साबित करने में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं. 


हाथ में पिस्टल लहराते हुए तमंचे पर डिस्को करने वाले शख्स उतारने में अब मुजफ्फरपुर की पुलिस जुट गई है. अहियापुर थाना इलाके का जो वीडियो सामने आया है. उसका नजारा देखकर हर कोई चौंक जाएगा. देखने से यह वीडियो तो किसी शादी समारोह का लग रहा है. लेकिन इस वीडियो में फेरे नहीं बल्कि फेर में पड़ने वाली बात सामने दिख रही है. वीडियो में तमंचे पर डिस्को गाना बज रहा है. वीडियो में दो लड़के हाथ में पिस्टल लहराते हुए गाने  दोहराते नजर आ रहे हैं.


वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुजफ्फरपुर के सदर डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा कि पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो गुरूवार के दिन शादी समारोह में चुपके से बनाकर वायरल किया गया है.