बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Feb-2020 08:11 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुज़फ्फरपुर में शराब मामले में रेड करने गयी पुलिस टीम का विरोध करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया । ग्रामीणो की पुलिस टीम से झड़प हो गयी इसके बाद पुलिस दलबल के साथ जाकर ग्रामीणों पर टूट पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई में दर्जनों महिलाएं भी घायल हो गयी हैं।जिनका ईलाज SKMCH में चल रहा है।
मुज़फ्फरपुर जिला के बोचहा थाना क्षेत्र के रोशी गांव मे शराब के एक मामले में रेड करने गयी थी । घायल महिलाओं का कहना है कि पुलिस निर्दोष लड़कों को पकड़ कर पुलिस जीप में बैठाने लगी जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने जमकर बवाल काटा और दुबारा गांव में जाकर महिला पुरुष जो सामने आया उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी।
वहीं पूरे मामले पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शराब के एक मामले में रेड करने गयी थी,जहां ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें हमारे पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए है।हालांकि पूरे मामले पर IG गणेश कुमार ने बताया कि मामले को गम्भीरता से लिया जा रहा है। जो भी लिखित आवेदन दिया जाएगा जांच कर जो भी दोषी होंगे उस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।