ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार : ज्यादा नोट छापने के लिए वार्ड सदस्य ने शुरू की शराब की तस्करी, चुनाव से पहले जेल पहुंचा

21-Feb-2021 08:12 PM

MUZAFFARPUR : बिहार में कुछ ही महीनों में पंचायत चुनाव होने वाला है. पंचायत चुनाव को लेकर बड़े ही जोरशोर के साथ तैयारी की जा रही है. लेकिन चुनाव से पहले ही एक वार्ड सदय जेल पहुंच गया है. दरअसल शराब ये वार्ड सदस्य शराब की तस्करी और उसे बेचने का धंधा करता था. पुलिस ने इसे इसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके का है, जहां पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार वार्ड सदस्य समेत तीन धंधेबाजों को जेल में डाल दिया. बताया जा रहा है कि 18 फरवरी की रात में दुबहा गांव में छापेमारी कर पंकज राय को तीन कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. वहीं, सकरा फरीदपुर गांव में उदय शंकर कुमार को एक बोतल शराब और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था. 


गिरफ्तार तीसरे आरोपित टुनटुन सहनी के घर से एक बोतल शराब व बाइक जब्त की गई थी. उदय शंकर कुमार सकरा फरीदपुर पंचायत का वार्ड सदस्य और सकरा प्रखंड वार्ड एवं पंच संघ का अध्यक्ष भी है, जो ज्यादा रुपये कमाने की लालच में इस धंधे में आ गया. लेकिन पुलिस ने उसे उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.


उदय और पंकज को दो दिनों तक मनियारी थाने में रखकर पूछताछ की गई. टुनटुन को सकरा थाने में रखा गया था. सकरा थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.