लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
28-Jul-2022 06:48 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के आरव होटल में पुलिस ने छापेमारी की। देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लड़की समेत 5 लोगों को होटल से दबोचा। घटना सदर थाना इलाके के भगवानपुर चौक स्थित होटल आरव आवासीय की है। इस होटल में रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। होटल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सदर थाना पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी की आरव होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। पुलिस ने जब बारी-बारी से होटल के कमरे का तलाशी ली तब दो कमरे से दो युवक और दो युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया। किसी का नाम पता होटल के रजिस्टर में मेंटेनेंस नहीं था।
दोनों युवक युवती बगैर आईडी प्रूफ का ही कमरा ले रखा था। पुलिस ने दोनों युवक युवती और होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक युवती पताही और ब्रह्मपुरा MIT इलाके का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि होटल मालिक पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है और जेल से निकलने के बाद भी होटल में सेक्स रैकेट समेत शराब पिलाने का भी धंधा चलाता है। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर जैनेंद्र झा ने बताया की फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है।