ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / मुजफ्फरपुर SBI में 2.5 लाख की लूट, दिनदहाड़े बैंक में घुसे 6 लुटेरे

मुजफ्फरपुर SBI में 2.5 लाख की लूट, दिनदहाड़े बैंक में घुसे 6 लुटेरे

17-Mar-2020 02:22 PM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों  अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी दिनदहाड़े 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात मुजफ्फरपुर जिले के पारू स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा की है. जहां अपराधी दिनदहाड़े 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन अपराधियों ने बैंक में धावा बोला है. अपराधी गाड़ी से आये थे. जिन्होंने बैंक के अंदर लूटपाट की है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है.