ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / मुजफ्फरपुर में प्रमोशन पाए 121 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी, IG ने...

मुजफ्फरपुर में प्रमोशन पाए 121 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी, IG ने वर्दी पर लगाए स्टार

21-Sep-2023 06:12 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार पुलिस मुख्यालय के विभिन्न आदेशों के तहत कुल मिलाकर बिहार में 7138 पुलिस पदाधिकारी को पदोन्नति दी गई थी, जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के 121 विभिन्न कोटि के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बुधवार को पुलिस लाइन मैदान स्थित आनंद भवन में मुजफ्फरपुर रेंज आईजी पंकज कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी पदाधिकारी को उनके पदोन्नति के अनुसार स्टार पहनाया गया।


स्टार पाए पुलिस अधिकारियों में जिले में 25 इंस्पेक्टर, 58 सब इंस्पेक्टर और 38 एएसआई शामिल हैं। मौके पर मुजफ्फरपुर रेंज आईजी के साथ प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बारी-बारी से नव पदोन्नति पाए पदाधिकारी को संबोधित किया और सभी की मंगल कामना के साथ नई जवाबदेही की बधाई दी। 


इस मौके पर जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक के साथ-साथ सीनियर पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आईजी रेंज मुजफ्फरपुर को परेड की सलामी भी दी गई, जिसमें नए पीटीसी करने वाले जवान भी शामिल थे। आईजी रेंज मुजफ्फरपुर पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले को 121 पुलिस पदाधिकारी मिले हैं। सभी पुलिस पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं हैं। अपने-अपने पद के अनुसार मिले जवाबदेही का निर्वहन अपनी योग्यता के अनुसार करेंगे यह कामना है।