ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / PMCH के डॉक्टर के घर से भीषण चोरी, ताला तोड़कर 3 लाख रुपये...

PMCH के डॉक्टर के घर से भीषण चोरी, ताला तोड़कर 3 लाख रुपये कैश और 7 लाख का सामान ले भागे चोर

06-Mar-2021 09:45 PM

MUZAFFARPUR : जिले के सदर थाना इलाके में चोरो ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पीएमसीएच की डॉक्टर के घर से चोर 3 लाख कैश और 7 लाख का सामन ले भागे. जिनके घर में चोरी हुई है. पति-पत्नी दोनों डॉक्टर बताये जा रहे हैं. दोनों पटना के ही बड़े अस्पतालों में कार्यरत हैं. 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना इलाके की है, जहां कच्ची पक्की-केरमा रोड स्थित डॉक्टर दंपती के चोरों ने एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि चोरों ने तीन लाख रुपये समेत दस लाख की संपत्ति चुरा ली है. जिस घर में चोरी हुई है, वह लगभग 3 महीने से बंद पड़ा था. क्योंकि डॉक्टर शैलेंद्र प्रसाद पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान और पत्नी डॉक्टर सोनी प्रियंका पीएमसीएच में कार्यरत हैं. दोनों कई दिनों से घर नहीं गए थे. 


डॉक्टर दंपती ने पुलिस को जानकारी दी है. मुजफ्फरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर थाने के दारोगा आरके राकेश मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि चोर तीन लाख रुपये, पांच लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भागे हैं. घर में लगे सात तालों को तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया है.