ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मुजफ्फरपुर में नीतीश की यात्रा में आपस में भिड़े जेडीयू कार्यकर्ता: जमकर गाली-गलौज...

मुजफ्फरपुर में नीतीश की यात्रा में आपस में भिड़े जेडीयू कार्यकर्ता: जमकर गाली-गलौज और हाथापाई, हेलीपैड का गेट जबरन खुलवाया

14-Feb-2023 03:55 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आज नीतीश की समाधान यात्रा में उनकी पार्टी के नेताओं ने आपसी विवाद का समाधान करने का अलग रास्ता निकाल लिया. नीतीश के मुजफ्फरपुर पहुंचते ही जेडीयू के नेता-कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये. दोनों पक्षों की ओर से पहले जमकर गाली गलौज हुई फिर मारपीट की नौबत आ गयी. इस दौरान जेडीयू नेताओं के एक गुट ने उस हैलीपेड के कैंपस के गेट को पीट-पीट कर जबरन खुलवाया जहां नीतीश का हेलीकॉप्टर उतरने वाला था।


मुजफ्फरपुर में आज नीतीश का हेलीकॉप्टर शेरपुर के मझौली धर्मदास में बने हैलीपैड पर उतरा. वहां उनके स्वागत में जेडीयू कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे. लेकिन सीएम का हेलीकॉप्टर उतरते ही जेडीयू नेता आपस में ही भिड़ गये. दरअसल प्रशासन ने कुछ ही जेडीयू नेताओं को हेलीपैड कैंपस में जाने की इजाजत दी. प्रशासन ने कहा कि जिनका नाम पहले से दिया गया था उन्हें ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी. इसके बाद हंगामा शुरू  हो गया. जेडीयू कार्यकर्ता आपसे में ही भिड़ गये।


दलाली कर रहे हैं जेडीयू नेता

जेडीयू कार्यकर्ताओं के एक गुट का आरोप था कि पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार और मो. जमाल दलाली कर रहे हैं. वे कुछ अधिकारियों के साथ मिल कर दलाली का कारोबार चला रहे हैं. उन्होंने सीएम से मिलने वाले नेताओं का लिस्ट ही बदल दिया. जेडीयू के नेताओं के बजाय अपने रैकेट के लोगों को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बनी सूची में शामिल करा दिया है।


जेडीयू नेता हेलीपैड के बाहर आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जमकर गाली गलौज के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कार्यकर्ता लाठी लेकर एक दूसरे से निपटने को तैयार दिखे. वहां मौजूद प्रशासन के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वे आपस में ही निपट लेने पर उतारू थे।


हेलीपैड कैंपस के गेट को जबरन खुलवाया

जेडीयू कार्यकर्ताओं के एक गुट ने हेलीपैड कैंपस के गेट को पीटना शुरू कर दिया. इससे प्रशासन के हाथ पैर फूल गये. उन लोगों ने  गेट को जबरन खुलवाया. लेकिन, तब तक नीतीश कुमार का काफिला वहां से निकल गया था. इसके बाद फिर हंगामा हुआ. जेडीयू नेता रंजीत सहनी ने बताया की उनका नाम मुख्यमंत्री से मिलने वाले नेताओं के लिस्ट में शामिल था लेकिन लिस्ट बदल दिया गया. जिनका नाम लिस्ट में नहीं था वे अंदर चले गये।